IAS वामसी आंद्रा ने बस्ती का DM रहते हुए 4 महीने में 50,000 लंबित केस का किया समाधान
आईएएस अधिकारी वामसी आंद्रा ने बस्ती (उत्तर प्रदेश) के ज़िला मजिस्ट्रेट (डीएम) रहते हुए अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 तक 49,823 लंबित मामलों का समाधान किया। वामसी ने बताया कि अधिकतर मामले ज़मीन की पैमाइश, बाउंड्री, नाली, खरंजा, बटवारा से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा, "हमने 'न्याय में देरी न्याय न मिलने के बराबर है' के मंत्र पर काम किया।"