IAS से त्यागपत्र देने वाली दिव्या मित्तल ने अपनी नई पारी का किया एलान
13 साल की सर्विस के बाद IAS अधिकारी के तौर पर इस्तीफा देने वालीं दिव्या मित्तल ने घोषणा की है कि वह राजनीति में शामिल होंगी। दिव्या ने कहा कि वह अपना राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगी और वह लोगों की आवाज़ बनना चाहती हैं। IIT दिल्ली और IIM बेंगलूर से पढ़ाई करने वालीं दिव्या IPS अधिकारी भी रह चुकी हैं।