बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन संस्थान (आईबीपीएस) ने रीजनल रूरल बैंक्स (आरआरबी) पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार परीक्षा का रिज़ल्ट आईबीपीएस की अधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर देख सकते हैं। गौरतलब है कि आरआरबी क्लर्क और पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त को देशभर में आयोजित की गई थी।