IBPS क्लर्क भर्ती में चयन होने पर मिलेगी कितनी सैलरी व क्या है चयन प्रक्रिया?
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2024 में अगर किसी का चयन होता है तो उसे शुरुआत में ₹19,900 बेसिक सैलरी के साथ एचआरए और डीए जैसे भत्ते मिलेंगे जिसके बाद हर साल इंक्रीमेंट मिलता रहेगा। इस भर्ती में 2 ऑनलाइन परीक्षाएं (प्रारंभिक व मुख्य) शामिल हैं। मुख्य परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को दस्तावेज़ों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।