सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट डेट घोषित, 6 नवंबर को कर पाएंगे चेक
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सितंबर 2026 में हुई सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट 6 नवंबर की शाम जारी करेगा। परीक्षा 2, 5, 7, 9 सितंबर को हुई थी। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट-कम-स्कोरकार्ड आधिकारिक पोर्टल caresults.icai.org पर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के जरिए देख सकेंगे। इंस्टीट्यूट ने स्पष्ट किया है कि परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होंगे।