ICC की ताज़ा रैंकिंग जारी, बुमराह से छिना नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़ का ताज; गिल को हुआ फायदा

आईसीसी ने बुधवार को ताज़ा रैंकिंग जारी की हैं जिसमें टेस्ट गेंदबाज़ों की रैंकिंग में भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं जबकि न्यूज़ीलैंड के मैट हेनरी पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में शुभमन गिल तीन पायदान चढ़कर दूसरे पर पहुंच गए जबकि विराट कोहली फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गए।

Load More