ICC को सिराज पर जुर्माना लगाना चाहिए: एडिलेड में ट्रेविस से हुई उनकी भिड़ंत पर क्लार्क
एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड और भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज के बीच हुई ज़ुबानी जंग को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आईसीसी से सिराज पर जुर्माना लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा, "सिराज द्वारा अंपायर का सम्मान न करना एक बड़ी चिंता का विषय है और उनको इसके लिए दंडित किया जाना चाहिए।"