ICC कुछ ज़्यादा ही सख्त है: सिराज पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगने पर हरभजन
पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह ने ऐडिलेड टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड से उलझने को लेकर भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगने पर कहा है, "आईसीसी कुछ ज़्यादा ही सख्त है।" उन्होंने कहा, "मैदान में ऐसी चीज़ें होते रहती हैं...इन्हें भूलकर आगे बढ़ना चाहिए...खिलाड़ियों ने भी पैच-अप कर एक-दूसरे से बात की थी।"