ICC ने इमर्जिंग विमेन्स क्रिकेटर ऑफ द इयर के लिए नामित खिलाड़ियों की सूची की जारी
आईसीसी ने शनिवार को 2024 में 'इमर्जिंग विमेन्स क्रिकेटर ऑफ द इयर' पुरस्कार के लिए नामित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में 22 वर्षीय भारतीय ऑल-राउंडर श्रेयंका पाटिल का नाम भी शामिल है। उनके अलावा, एनेरी डर्कसेन (दक्षिण अफ्रीका), सास्किया होर्ले (स्कॉटलैंड) और फ्रेया सार्जेंट (आयरलैंड) को भी इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।