ICC ने जारी की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पिचों की रेटिंग
आईसीसी ने हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पिचों की रेटिंग जारी की है। पर्थ स्टेडियम, एडिलेड ओवल, गाबा और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिचों को "बहुत अच्छा" रेट किया गया। वहीं, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की पिच को 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा गया। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज़ को 3-1 से जीता है।