ICC ने जुर्माना नहीं ठोका, हैरान हूं: सिराज के LBW की अपील से पहले जश्न मनाने पर क्लार्क
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आईसीसी से भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज पर जुर्माना ठोकने को कहा है। एडिलेड टेस्ट में सिराज द्वारा एलबीडब्ल्यू की अपील किए बिना विकेट का जश्न मनाने से नाराज़ क्लार्क ने कहा है, "मैं हैरान हूं कि आईसीसी ने सिराज पर जुर्माना नहीं ठोका। जब हम खेलते थे, हमेशा जुर्माना लगाया जाता था।"