ICC ने लॉर्ड्स और लाहौर की पिच को 'असंतोषजनक' करार दिया, डिमेरिट अंक भी दिए
आईसीसी ने इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट और पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए तीसरे वनडे की पिचों को 'असंतोषजनक' करार दिया है। दोनों मैदानों को एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया है। दोनों वेन्यू के मैच रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में पिचों पर असमान उछाल और अत्यधिक सीम मूवमेंट की शिकायत की थी।