ICC ने वनडे क्रिकेट के 2 बॉल वाले नियम में किया बदलाव
आईसीसी ने वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट के 2 बॉल वाले नियम में बदलाव किया है। जुलाई से वनडे इंटरनैशनल मैचों में पहले से 34वें ओवर तक 2 नई बॉल उपलब्ध रहेंगी और 34वां ओवर पूरा होने के बाद व 35वें की शुरुआत से पहले फील्डिंग टीम 35वें से 50वें ओवर के लिए दो में से कोई एक बॉल चुनेगी।