ICC महिला टी20 विश्व कप 2024 में श्रीलंका की कप्तान होंगी चमारी अटापट्टू
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है। टीम की कप्तानी चमारी अटापट्टू करेंगी। वहीं, 38 वर्षीय स्पिनर इनोका रानावीरा को टीम में शामिल किया गया है जबकि 21-वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ काव्या कविंदी को टीम में जगह नहीं मिली है। विश्व कप 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।