पारादीप के पास पलटने वाला था MT Seagull 9, इंडियन कोस्ट गार्ड ने संभाला; 23 क्रू सुरक्षित

इंडियन कोस्ट गार्ड ने 27 सितंबर को पारादीप से 37 नॉटिकल मील दूर फंसे केमिकल टैंकर MT Seagull 9 को बचाया। बेलीज के इस जहाज़ पर 23 क्रू मेंबर और 9,000 मिट्रिक टन पाम ऑयल था। इंजन फेल होने और बैलास्ट टैंक में पानी भरने से जहाज़ झुक गया था। 'ICGS विश्वस्त' टीम ने लीकेज रोककर टैंकर को स्थिर किया।

Load More