ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का मुनाफा 34.2% बढ़ा, प्रीमियम इनकम में हुआ 8% का इजाफा
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का मुनाफा वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 34.2% बढ़कर ₹302 करोड़ हो गया है। वहीं, कंपनी की कुल प्रीमियम इनकम इस दौरान 8.1% बढ़ी। गौरतलब है कि नई बीमा योजनाओं से भविष्य में मिलने वाले मुनाफे (VNB) की कीमत ₹457 करोड़ रही जिसका मार्जिन 24.5% है।