ICICI सिक्योरिटीज़ ने बढ़ाया SBI के शेयर का टारगेट प्राइस, जताया 17% चढ़ने का भरोसा
ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ ने एसबीआई के शेयर पर 'बाय' की रेटिंग बरकरार रखते हुए उसका टारगेट प्राइस ₹970/शेयर कर दिया है जो उसके मौजूदा भाव ₹825.50 (एनएसई पर) से 17.5% अधिक है। बैंक ने हाल ही में जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे जिसमें उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12% बढ़कर ₹19,160 करोड़ हो गया।