ICU से लौटने के बाद पहली बार दिखे सलीम खान, बेटे सलमान ने ईद पर शेयर किया वीडियो
अभिनेता सलमान खान ने ईद पर अपने घर की बुलेटप्रूफ बालकनी से फैंस का अभिवादन करने का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया है। आईसीयू में भर्ती रहे सलमान के पिता सलीम खान घर लौटने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नज़र आए। सलमान ने लिखा, "ईद मुबारक, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद...डैड घर लौट आए हैं, धन्यवाद।"