IDBI बैंक में सरकार बेचेगी बड़ा हिस्सा, ₹52878 करोड़ में हुई डील
केंद्र सरकार ने IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की सब्सिडियरी को ₹52,878.08 करोड़ में बेचने की मंज़ूरी दे दी है। बैंक में सरकार 30.48% और LIC 30.24% हिस्सेदारी बेचेगी। गौरतलब है कि यह भारत के वित्तीय क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा FDI सौदा होगा। सौदे के लिए RBI की मंज़ूरी ज़रूरी होगी।