आईडीबीआई बैंक के शेयर में मंगलवार को ज़बरदस्त बिकवाली दिखी और यह 10% तक लुढ़क गए। शेयरों में गिरावट बैंक की प्राइवेटाइज़ेशन डील की कीमत के कारण बताई जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, आईडीबीआई बैंक में सरकार और एलआईसी की कुल 60.72% हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स आगे है और डील ₹81/शेयर हो सकती है।