IDBI बैंक ने 600 पदों पर निकाली भर्ती, कल से कर सकते हैं आवेदन
आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड O) के 500 पदों और ऐग्री असेट ऑफिसर (एएओ) के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। इन दोनों पोस्ट के लिए गुरुवार (21 नवंबर) से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।