2 और 3 नवंबर को इस बैंक में हड़ताल! ग्राहकों को हो सकती है परेशानी
IDBI बैंक को कर्मचारी यूनियन से 2 और 3 नवंबर 2026 को हड़ताल का नोटिस मिला है। बैंक ने एडवाइज़री जारी कर ग्राहकों को ज़रूरी ब्रांच काम पहले निपटाने की सलाह दी है। गौरतलब है, हड़ताल के दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, ATM और CSPs चालू रहेंगे। हालांकि, अन्य बैंकों के ATM पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।