IDBI बैंक में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाने के लिए OFS रास्ता अपना सकती है सरकार: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, IDBI बैंक में 60.72% हिस्सेदारी बेचने की कोशिश नाकाम रहने के बाद सरकार अब ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के ज़रिए बैंक में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाने पर विचार कर रही है। बकौल रिपोर्ट्स, 10-15% हिस्सेदारी आम निवेशकों को बेचने से बैंक की सही कीमत का पता चल सकेगा जिसके बाद सरकार बड़े खरीदार को हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी।