IG पिता ने जिस सिपाही को किया नौकरी से बर्खास्त UP में उसी को वकील बेटी ने वापस दिलाई नौकरी
बरेली (यूपी) में ट्रेन में एक छात्रा से छेड़छाड़ के 2023 के मामले में तत्कालीन बरेली रेंज के आईजी राकेश सिंह द्वारा नौकरी से बर्खास्त किए गए जीआरपी के एक हेड कॉन्स्टेबल को सिंह की वकील बेटी अनुरा सिंह ने वापस नौकरी दिलाई है। हेड कॉन्स्टेबल ने अनुरा को अपना वकील बनाकर बर्खास्तगी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।