IGI पर PM के सलाहकार को रोके जाने पर बांग्लादेश ने भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर को किया तलब
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सलाहकार ज़ाहिद उर रहमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा संबंधी जांच के मामले में 2 घंटे से अधिक समय तक रोके जाने को लेकर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर को तलब किया है। बकौल रिपोर्ट्स, ज़ाहिद उर रहमान का नाम सिक्योरिटी वॉचलिस्ट में आने के कारण उन्हें रोका गया।