IGNOU में जुलाई सेशन में एडमिशन लेने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई
इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जुलाई 2024 सेशन में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है। उम्मीदवार 31 जुलाई से पहले आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस सेशन में पोस्ट ग्रैजुएशन, ग्रैजुएशन, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा आदि कोर्स में प्रवेश मिलेगा।