IGNOU में सभी कोर्सेज़ में एडमिशन लेने की अंतिम तारीख 14 अगस्त तक बढ़ी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा सहित सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन/ओडीएल प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे पहले इस सत्र में दाखिले की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक थी। वहीं, इग्नू के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर ने जुलाई-2024 सत्र में एमबीए (कृषि व्यवसाय प्रबंधन) की शुरुआत की है।

Load More