IIFA में ससुर वाशु भगनानी से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर 'सॉरी' बोलते हुए चली गईं रकुल प्रीत
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आईफा अवार्ड्स में रिपोर्टर के उनके ससुर व निर्माता वाशु भगनानी से जुड़ा सवाल पूछने पर वह वहां से चली गईं। वीडियो में रिपोर्टर के सवाल पर रकुल 'सॉरी' बोलते हुए निकलती दिखीं। निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने भगनानी पर ₹7.3 करोड़ बकाया न चुकाने का आरोप लगाया है।