IIIT बीटेक के प्रयागराज के छात्र को अमेरिकी कंपनी से मिला ₹1.45 करोड़ का सालाना पैकेज
आईआईआईटी इलाहाबाद के बीटेक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) ब्रांच के विपुल जैन को अमेरिका की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी रूब्रिक की ओर से ₹1.45 करोड़ का सालाना पैकेज मिला है। यह संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट ऑफर है। इस वर्ष बीटेक के 100% और एमटेक के 91% छात्रों को नौकरी मिली है।