IIM में कंपनी ने ऑफर किया ₹80 लाख का पैकेज,₹40 लाख था 'किडनैपिंग इंश्योरेंस'
पॉडकास्टर कुशल लोढ़ा और उद्यमी अमन धत्तरवाल की बातचीत का एक हिस्सा ऑनलाइन वायरल हो रहा है। इसमें लोढ़ा ने CTC और इन-हैंड सैलरी में अंतर का ज़िक्र करते हुए बताया कि IIM-कोलकाता में एक अफ्रीकी कंपनी ने ₹80 लाख पैकेज ऑफर किया लेकिन असल सैलरी ₹40 लाख थी। बाकी ₹40 लाख 'किडनैपिंग इंश्योरेंस' के लिए रखा गया था।