IISc के प्रोफेसर ने बनाया संस्कृत श्लोकों का 'सटीक' उच्चारण करने वाला AI मॉडल
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के प्रोफेसर प्रथोष एपी ने AI मॉडल 'वाग्धेनु' विकसित किया है जो संस्कृत श्लोकों का सटीक उच्चारण कर सकता है। 'वाग्धेनु' एक ओपन-सोर्स सिस्टम है जो लिखे हुए संस्कृत शब्दों को आवाज़ में बदलकर श्लोकों को मंत्रोच्चार शैली में पढ़ता है। यह किसी भी भारतीय लिपि में लिखे संस्कृत श्लोकों की पहचान कर सकता है।