IIT-JEE में फेल हुआ युवक आज लाखों में कर रहा कमाई, पिता को गिफ्ट की ₹55 लाख की BMW
ऑन्ट्रप्रेन्योर अंकुर वारिकू ने शौर्य शिखर नामक युवक की प्रेरणादायक कहानी शेयर की है। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले शौर्य IIT-JEE में असफल हो गया था जिससे वह खुद को नाकाम मानने लगा था। लेकिन आज वह हर महीने सात अंकों में कमाई करता है और अपने पिता को ₹55 लाख की BMW गिफ्ट कर चुका है।