IIT कानपुर ने सेना के लिए बनाया खास मटीरियल, 'मिस्टर इंडिया' जैसे गायब हो जाएंगे बंकर
आईआईटी कानपुर ने एक मेटा मटीरियल तैयार किया है जिसका नाम 'एनालक्ष्य' रखा गया है। यह मटीरियल सेना के बंकर और टेंट को 'मिस्टर इंडिया' की तरह दुश्मनों की नज़रों से ओझल कर देगा जिससे रडार पर उनकी स्थिति छिपी रहेगी। संस्थान के 3 वरिष्ठ प्रोफेसर कुमार वैभव श्रीवास्तव, एस अनंत रामाकृष्णा और के रामकुमार ने इसे तैयार किया है।