IIT खड़गपुर के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, बीते 7 माह में चौथी मौत
आईआईटी खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) के एक छात्र का शव शुक्रवार को हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। संस्थान के एक अधिकारी के मुताबिक, मृतक मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र था और उसके व्यवहार में किसी तरह की कोई असामान्यता नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 7 महीनों में यहां 4 छात्रों की मौत हो चुकी है।