IIT धनबाद में प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के 82 पदों पर निकली भर्ती
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धनबाद (झारखंड) में प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 82 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार आईआईटी धनबाद की आधिकारिक वेबसाइट www.iitism.ac.in पर जाकर 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी ने प्रथम श्रेणी में पीएचडी किया हो और साथ ही अच्छा अकैडमिक रिकॉर्ड होना चाहिए।