IIT पटना में हाथ की नस काटकर बीटेक के छात्र ने 7वीं मंज़िल से कूदकर की खुदकुशी
आईआईटी पटना में मंगलवार को बीटेक के राहुल लावरी नामक छात्र ने कथित तौर पर अपने हाथ की नस काटकर 7वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया, "मौत के कारणों की जांच की जा रही है...आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।" उसके एक दोस्त ने कहा, "...इन दिनों अकेडमिक प्रेशर बहुत है।"