IIT बाबा का फिल्म 'सैयारा' से है कनेक्शन? सोशल मीडिया यूज़र्स ने किया यह दावा
कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने दावा किया है कि 'सैयारा' फिल्म 'आईआईटी बाबा' के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए अभय सिंह के वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। एक यूज़र ने लिखा, "ऐक्टर अहान पांडे एकदम आईआईटी बाबा जैसे दिखते हैं।" हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है, 'सैयारा' ने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं।