IIT बॉम्बे के 2024-25 प्लेसमेंट में हर 3 में 1 छात्र को नहीं मिली जॉब, फिर भी औसत सैलरी 10% बढ़ी
IIT बॉम्बे के 2024-25 प्लेसमेंट में 2,040 छात्रों में से 1,422 को जॉब ऑफर मिला यानी हर तीन में एक छात्र को प्लेसमेंट नहीं मिला है। गौरतलब है, प्लेसमेंट दर पिछले साल के 75% से गिरकर 70% रह गई। हालांकि, औसत सालाना पैकेज ₹26.45-लाख पर पहुंच गया जो पिछले साल से 10% अधिक है जबकि मीडियन सैलरी ₹20-लाख तक रही।