IIT बॉम्बे की क्लासरूम टेबल पर दिखा कुत्ता, शख्स बोला- आखिरकार डोगेश भाई को मिल गई टेबल

इंस्टाग्राम यूज़र पीयूष जायसवाल नामक शख्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कथित तौर पर IIT बॉम्बे के क्लासरूम में एक कुत्ता टेबल पर खड़ा दिखा। शख्स ने वीडियो संग लिखा, "आखिरकार 'डोगेश भाई' को टेबल मिल ही गई।" वीडियो पर कई इंस्टाग्राम यूज़र्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक ने कहा, "डोगेश भाई ने...मुझसे पहले IIT क्रैक कर लिया।"

Load More