IIT बॉम्बे के टॉपर ने IAS अफसर बनने के लिए ठुकरा दी ₹18 लाख की नौकरी, 'KBC' में जीते ₹50 लाख
आईआईटी बॉम्बे के टॉपर योगेश साहू (23) ने केबीसी-18 में ₹50 लाख जीते हैं। योगेश को कैंपस प्लेसमेंट में ₹1.5 लाख/महीने की नौकरी मिली थी लेकिन IAS अधिकारी बनने की चाह में उन्होंने नौकरी छोड़ दी। योगेश ने पहले प्रयास में UPSC सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास की है और अब वह मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।