IIT बॉम्बे में छात्रा ने 'मुन्नी बदनाम' पर किया डांस, वायरल होने के बाद ऑनलाइन छिड़ी बहस
आईआईटी बॉम्बे के एक कार्यक्रम में एक छात्रा ने 'दबंग' फिल्म के गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर डांस किया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद यूज़र्स के बीच इस परफॉर्मेंस को लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूज़र्स ने आईआईटी जैसे संस्थान में आइटम डांस करने को अश्लील बताया तो वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा, "इसमें अश्लील क्या है?"