IIT रुड़की ने विकसित किया मोडी लिपि को देवनागरी में बदलने वाला दुनिया का पहला AI मॉडल
आईआईटी रुड़की ने ऐतिहासिक मोडी लिपि को देवनागरी लिपि में बदलने वाला दुनिया का पहला एआई मॉडल विकसित किया है। आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर स्पर्श मित्तल की अगुआई में इस मॉडल को तैयार किया गया है। गौरतलब है, मोडी लिपि का इस्तेमाल 1950 तक महाराष्ट्र की प्रमुख भाषा मराठी को लिखने के लिए किया जाता था।