IIT से पढ़ चुके बाबा ने छोड़ा महाकुंभ, ढूंढते हुए पहुंचे थे माता-पिता
आईआईटी-बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले बाबा अभय सिंह, महाकुंभ से चले गए हैं। जूना अखाड़े के साधुओं के अनुसार, लगातार इंटरव्यू देने से उनके दिमाग पर असर पड़ा और मानसिक स्थिति बिगड़ने पर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने उन्हें आश्रम छोड़ने की सलाह दी। अभय के वीडियो वायरल होने पर माता-पिता उनसे मिलने प्रयागराज पहुंचे लेकिन वह जा चुके थे।