IKEA की 'क्रोम प्लेट' वाली थाली पर हर्ष गोयनका ने कसा तंज़, बोले- ₹4,500 का बेलन कब आएगा?
अरबपति हर्ष गोयनका ने IKEA पर भारतीय स्टील की थाली को 'क्रोम प्लेट' नाम से ₹760 में बेचने को लेकर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि पहले कोल्हापुरी चप्पल और दुपट्टे के बाद अब भारतीय थाली बेची जा रही है। गोयनका ने मज़ाक में कहा कि इंतज़ार है कि IKEA जल्द बेलन को ₹4,500 में नए नाम से बेचे।