दक्षिण अंडमान सागर में बन सकता है नया निम्न दबाव क्षेत्र, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी
IMD के अनुसार अगले 2 दिनों में दक्षिण अंडमान सागर में नया निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है। 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़, पूर्वी यूपी और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। 30°C समुद्री तापमान और सक्रिय MJO व +IOD के कारण यह सिस्टम और मजबूत होकर तमिलनाडु या आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ सकता है।