IMD ने चक्रवात से निपटने के लिए पेश किया वेब-GIS आधारित प्लेटफॉर्म
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए नया वेब-GIS प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह डिसीजन सपोर्ट सिस्टम चक्रवात का रास्ता, तीव्रता, हवा और बारिश की जानकारी एक ही जगह पर देगा। यह नया प्लेटफॉर्म IMD की चक्रवात से जुड़ी भविष्यवाणियों को और सटीक बनाएगा। पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे तटीय राज्यों को इससे विशेष लाभ मिलेगा।