IMF ने पाकिस्तान के लिए ₹12000 करोड़ की फंडिंग को दी मंज़ूरी
आईएमएफ ने जारी ऋण कार्यक्रमों के तहत निर्धारित समीक्षा पूरी होने के बाद पाकिस्तान को लगभग $1.32 बिलियन (करीब ₹12,464 करोड़) जारी करने की मंज़ूरी दे दी है। अब पाकिस्तान 2 योजनाओं के तहत तुरंत धनराशि निकाल सकता है। पाकिस्तान अब तक आईएमएफ से 2 लोन पैकेज के तहत कुल $4.8 बिलियन (करीब ₹45,324 करोड़) का कर्ज़ ले चुका है।