IMF ने दी चेतावनी, सुपर अल नीनो से भारत की इकोनामिक ग्रोथ पर खतरा
IMF की कम्युनिकेशन डायरेक्टर जूली कोजैक ने कहा है कि सुपर अल नीनो से भारत की आर्थिक विकास दर को खतरा है। इससे फसल उत्पादन घट सकता है, खाद्य महंगाई बढ़ सकती है और आम लोगों की खरीद क्षमता प्रभावित हो सकती है। IMF जनवरी में भारत की GDP ग्रोथ का दोबारा आकलन करेगा। फिलहाल अनुमान 7% है।