क्रिकेट फैन्स को झटका, इंटरनैशनल मास्टर्स लीग का दूसरा सीज़न अनिश्चितकाल के लिए टला
इंटरनैशनल मास्टर्स लीग के आयोजकों ने बुधवार को टूर्नामेंट के दूसरे सीज़न को अगले आदेश तक स्थगित करने की घोषणा की। टूर्नामेंट 24 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 के बीच होना था जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड समेत 6 देशों की टीमें हिस्सा लेने वाली थीं। फिलहाल टूर्नामेंट की नई तारीखों का एलान नहीं किया गया है।