'INDIA' की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरा (बिहार) में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है, "जैसे ही 'INDIA' गठबंधन की सरकार आएगी हम अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देंगे।" अपने इस बयान का वीडियो X पर पोस्ट कर राहुल ने लिखा, "(प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी की अग्निवीर योजना देश की सेना और युवाओं की देशभक्ति का अपमान है।"